यातायात नियमों के पालन करने विशेष समझाइश अभियान चलाया जाएगा

भाटापारा। जिला यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अब आगामी दिनों में लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु विशेष समझाइश अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी केवल और केवल यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने लोगों को समझाएं दी जाएगी और मौके पर यदि नाबालिक बच्चे गाड़ी चलाते हुए मिलते हैं तो मौके पर ही उनके बालकों को बुलाया जाएगा और उन्हें बच्चों को भविष्य में गाड़ी नहीं देने का अनुरोध किया जाएगा इसके बाद भी यदि भविष्य में नाबालिक बच्चे गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए चालान सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा पूरी कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के निर्देशन में की जाएगी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने आगे बताया कि अभियान में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों प्रेशर हॉर्न बजाने वाले सहित विभिन्न मामलों में लोगों को समझाइश दी जाएगी उसके बाद ही पुनः कार्यवाही अभियान चलाया जाएगा भाटापारा सहित सिमगा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने यह अभियान अभी निरंतर चलेगा भाटापारा नगर काफी बड़ा है और यहां ट्रैफिक भी काफी ज्यादा है इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना अति आवश्यक है।

Leave a Reply