जिला एमेंच्योर बॉक्सिंग  संघ बलौदाबाजार-भाटापारा का गठन

भाटापारा। सोमवार को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बॉक्सिंग संघ के गठन हेतु आवश्यक मीटिंग मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स क्लब में आहूत की गई।।
उक्त मीटिंग में जिला एमेंच्योर बॉक्सिंग  संघ बलौदाबाजार-भाटापारा का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर विकास आडिल  को संघ का अध्यक्ष,अमित तिवारी  को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,योगेश कटेलिहा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,पी.सुरेश राव को जिला सचिव,पीताम्बर साहू को कोषाध्यक्ष,जिला सहसचिव कु.नेहा वर्मा को मनोनीत किया गया।।
कार्यकारणी सदस्यों में दीपक कन्नौजे,नीरज मंधानी,राहुल शर्मा, शुभम तिवारी,पी.नितेश राव,यशवंत ध्रुव,कु.नेहा साहूको चुना गया।।
उक्त नई कार्यकारणी बहुत जल्द विधिवत अपने संघ का पंजीयन करवा कर जिले में इस खेल के समुचित विकास का कार्य प्रारंभ कर देगी।

Leave a Reply