भाटापारा शहर पुलिस के द्वारा 1 सटोरी पर की गई कार्रवाई

सट्टा पट्टी खिलाने वाला 01 आरोपी गिरफतार 

सटोरी से 01 नग मोबाइल किमती 6000 नगदी रकम 11500 रू जुमला नगदी रकम 17,500 रू. जप्त किया गया*

भाटापारा। लोकोत्सव मैदान के समीप मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखने वाले एक व्यक्ति को नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है उसके पास है एक नग मोबाइल सहित 11500 रुपए नगद भी जप्त किया गया है उक्त आशय की जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस एवं शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लोकोत्सव मैदान के समीप स्ट्रीट लाइट के नीचे प्रियांश उर्फ पप्पू देवांगन सट्टा पट्टी लिख रहा है सूचना मिलने पर छापे की कार्रवाई की गई मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक नग मोबाइल जिसमें वह सट्टा पट्टी लिखने का कार्य कर रहा था और 11500 रुपये नगद जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply