भाटापारा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाटापारा में मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूरखों ने राष्ट्रवाद के विचारधारा को सिंचा है। यही कारण है कि हमारा अतीत और भविष्य दोनों ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि एक समय दो ही सांसद हमारे दल से सदन में मुखर आवाज थे लेकिन एक-एक कार्यकर्ताओं के कर्मयोग के कारण 303 सांसद और 1470 विधायक को जनता ने जनादेश दिया है जो राष्ट्र की सेवा में संलग्न है। हमारी शक्ति पार्लियामेंट से लेकर पंचायत मजूबत हुई है। हमें और मजबूत होने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता जितना प्रशिक्षत होंगे उतना ही हमारे विचारधारा को अधिक मजबूती मिलेगी। हम सबका लक्ष्य होना चाहिये कि अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़े। यह हमारा लक्ष्य होना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारे दल के एक-एक कार्यकर्ता के सीधा जुड़ाव है। जो समाज के बुनियादी मुद्दों पर स्वर बनकर काम कर रहे हैं। यह कार्य अनवरत जारी रहना चाहिये।जिससे हमारी शक्ति का विस्तार और अधिक होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता और अधिक प्रमाणिक और प्रखर होता है। जिस लिये हमेशा प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
इसी तरह मोती लाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ने व्यक्तित्व विकास विषय पर,अवधेश जैन सह प्रभारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा विषय पर,नारायण चंदेल प्रदेश महामंत्री ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका विषय पर,अपने विचार रख सभी को संबोधित किया,, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने समापन सत्र का विषय लेकर सभी को संबोधित किया..
कार्यक्रम के पूर्व भारत माता, व स्व.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इस मौके पर भाजपा के
जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री महाबल बघेल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे , सुनील यदु, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर , निपनिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहु, तीनों मंडल के महामंत्री पवन वर्मा, योगेश अनंत , गोपाल देवांगन रोशन साहु, देवकराम साहु , मथुरा यादव,नंदकिशोर अग्रवाल, राजा कामनानी, वैभव तिवारी, तथा महिलाओं में आयशा खान , नीरा साहु, मालती त्रिपाठी , सातो बाई , चंद्रकला साय, अपर्ना झा सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित मंडल के शक्तिकेन्द्र व बूथों के पदाधिकारी गण व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण प्रशिक्षु के रुप में उपस्थित थे।
