भाटापारा। शुक्रवार के बाद शनिवार रविवार को फिर जिला यातायात पुलिस की टीम एवं भाटापारा यातायात की पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कार्यवाही की गई और इसके साथ ही लोगों को यातायात के संबंध में समझाइश भी दी गई। रविवार को 96 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिनसे ₹31700 शमन शुल्क के रूप में वसूला गया। लगातार कार्यवाही के बाद सदर बाजार स्टेशन रोड गौरव पथ रोड ओवर ब्रिज सहित बस स्टैंड चौक पर रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार दिखाई दिया जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर भाटापारा में पिछले 3 दिनों से जिले के यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धुआंधार कार्यवाही की गई इसके साथ ही पकड़े गए लोगों को समझाइश भी दी गई है शनिवार को सभी चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल को चलाया गया और लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया वहीं रविवार को फिर से कार्यवाही सुबह से ही प्रारंभ कर दी गई जिसमें जयहिंद होटल के पास काफी देर तक ट्रैफिक को व्यवस्थित करने कार्य किया गया रविवार को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने दोपहिया वाहनों में तीन सवारी चलने वाले बिना नंबर की गाड़ी चलाने वाले बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया रविवार को पुनः कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया रविवार को ओवरब्रिज में खड़ी ट्रक को लॉक किया गया ऐसे ही कई स्थानों पर लॉक की कार्यवाही की गई इस दौरान जिले के यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने खुद लोगों को विशेष रूप से समझाइश दी की वे लोग यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें इससे सभी के लिए ठीक रहेगा रविवार को भी हुई यातायात की कार्यवाही से पूरे शहर में दिनभर हड़कंप रहा और जो गाड़ियां यहां वहां खड़ी कर देते थे वे लोग भी रविवार को लाइन से गाड़ी खड़ी करते दिखाई दिए पूरी कार्रवाई जिला यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रमुख रूप से भाटापारा यातायात के प्रभारी संजीव सिंह नेतराम वर्मा नवीन शुक्ला धनेश्वर दुबे अश्वनी कन्नौजे अमरजीत ध्रुव जितेंद्र राजपूत भूपेश यादव दिलीप पांडे वीरेंद्र महिलांगे कमल कवर ललित वर्मा लक्ष्मी प्रसाद यादव इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
यातायात को दुरुस्त करने कार्यवाही
