कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन में 15 जनवरी को राज्यों के मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन करेगी

0 आलोक सारस्वत

नईदिल्ली/ कांग्रेस पार्टी द्वारा तीनों कृषि कानूनों के विरूद्ध और किसान आंदोलन के समर्थन में 15 जनवरी को राज्यों के मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के महासचिवों एवं राज्यों के प्रभारियों के साथ चर्चा करने के बाद लिया गया।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक संवाददाता सममेलन में बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन रत किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को हर प्रांत में किसान अधिकार दिवस के रूप में आंदोलन किया जाएगा जिसके अंतर्गत धरना, रैलियां एवं प्रदर्शन आयोजित किए जायेंगे और बाद में राजभवनों तक मार्च का अायोजन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले 40 दिनों से मीटिंग पर मीटिंग और तारीख पर तारीख दिए जा रही है, लेकिन काले कानूनों को वापस नहीं ले रही। यह लड़ाई किसानों की आजिविका और सरकार की अवसरवादिता तथा किसानों की खुद्दारी और सरकार की खुदगर्जी के बीच है।

वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई आठवें दौर की वार्ता के बेनतीजा रहने के लिए सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय संविधान में कानूनों को रद्द करने कर जिम्मेदारी न्यायालय को नहीं अपितु संसद को दी है और अगर प्रधानमंत्री मोदी इन कानूनों को समाप्त करने में अपने को अक्षम समझते हैं तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Leave a Reply