भाटापारा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस सचिव गणेश सिंह ध्रुव व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार आज ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अमर मंडावी का ग्राम पंचायत सिंगारपुर आगमन हुआ,जहाँ गोढ़ी,निपानिया,सेमरडीह, खपरी,परसवानी, भोथीडी, मोपकाकोटमी,बिटकुली,अकलतरा,गुड़ा घाट,बोरसी(ध),पाटन, पासीद,रामपुर,गुर्रा,खैरी आर,तरेंगा,ग्राम पंचायत के ग्रामीणअंचल के वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता व पदाधिकारी,जनपद, सरपंच व कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया व अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अमर मंडावी समस्त साथियो के साथ सिंगारपुर में मावली दाई एव समस्त देवी देवताओं के दर्शन कर माथा टेका व नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर आशीर्वाद लेते अहम जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने प्रतिज्ञा ली व सभी के साथ चर्चा करते हुवे कहा कि मैं नेता नही छोटा भाई, बेटा और कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। पूरी निष्ठा से मै पार्टी का कार्य करूँगा।
सिंगारपुर में बैठक पश्चात सिंगारपुर धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किये. दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, किसान सम्मान में एक रुपया और एक पैली धान लेकर किसानों का हाल चाल जाना. गोढ़ी आदर्श गौठान निरीक्षण किया. महिला समूहों से चल रहे कार्य के बारे में जानकारी लिया व कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की योजना को जन जन तक पहुंचाने अनुरोध किये।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमर मंडावी के साथ वरिष्ट नेता गोपाल प्रसाद साहू,कांग्रेस नेता राजा तिवारी, गोढ़ी एस सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र वैष्णव ,वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गोस्वामी प्रदेश सह सचिव श्रम विभाग,वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य पाटन रामेश्वर ध्रुव,भोग नरायन वर्मा परसवानी महामंत्री,भागवत वर्मा ब्लाक कांग्रेस महामंत्री,निपनिया जनपद सदस्य नरेश नेताम,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा मोहन निषाद, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदिल चनिजा,राजा यादव, छात्र नेता हरीश लहरे,नरसिंग नेताम,सद्दाम खान ,पूर्व जनपद सदस्य मोतीलाल मंडावी,ब्लाक कांग्रेस महामंत्री भोग नारायण वर्मा जी,युवा इंटक विधानसभा अध्यक्ष भाटापारा रोशन यादव,ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष ऑल इंडिया कांग्रेस संघ कौशल साहू,गोढ़ी सरपंच सुरेंद्र वैष्णव,पूर्व सरपंच गुर्रा हिर्दय ध्रुव,दिग्गा,शीलवा पूर्व सरपंच देशीराम साहू,खपरी पूर्व सरपंच खुमेश साहू,रामपुर उप सरपंच लक्मी चरण,गुड़ा शंकर विश्कर्मा शंकर ध्रुव रमेश सह,,फरहद उप सरपंच दौलत साहू ,भोथीडीह उपसरपंच शत्रुघ्न ध्रुव,सिंगारपुर धनीराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेसी मौजूद थे.
