भाटापारा/ भाटापारा विधानसभा के भाजपा शहर मंडल, ग्रामीण मंडल व निपनिया मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अखिल भारतीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन का कार्यशाला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिन के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सासंद सुनील सोनी ने पिछले छः वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किये। भाजपा प्रदेश मंत्री ओ•पी• चौधरी ने राज्य की राजनीतिक पृष्टभूमि और भाजपा की भूमिका विषय पर, डा• अजय राव ने हमारा विचार परिवार विषय पर, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव विषय पर तथा विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रशिक्षित किये। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन परस देवांगन ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से विधायक शिवरतन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री महाबल बघेल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे , सुनील यदु, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर , निपनिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहु, तीनों मंडल के महामंत्री पवन वर्मा, योगेश अनंत , गोपाल देवांगन रोशन साहु, देवकराम साहु , मथुरा यादव तथा महिलाओं में आयशा खान , नीरा साहु, मालती त्रिपाठी , सातो बाई , चंद्रकला साय, अपर्ना झा सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित मंडल के शक्तिकेन्द्र व बूथों के पदाधिकारी गण व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण प्रशिक्षु के रुप में उपस्थित थे।
