भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, जिला अध्यक्ष मानस पाण्डे के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद के नेतृत्व में देश में चल रहे काले कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों की मृत्यु होने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया गया था जिसमें काफी बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के लोग मौजूद थे। इन शहीदों के लिए शुक्रवार को 6 बजे 6 मिनट के लिए एक दिया/मोमबत्ती/मोबाइल टोर्च जलाकर अपनी श्रधांजलि दी। यह श्रद्धांजलि है उन किसानों के लिए जो हमारे भविष्य के लिए सरकारी तंत्र से लड़ते हुए दिल्ली की बॉर्डर पर शहीद हो गए। आपकी कुर्बानी को जाया नही जाने देंगे और पीढियां आपके कुर्बानियों को याद रखेगी। उक्त श्रद्धामय कार्य में प्रमुख रूप से भाटापारा के सभी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित हुए।
आंदोलनरत किसानों की मृत्यु पर दी गई श्रद्धांजलि,कहा- आपकी कुर्बानियों को जाया नहीं जाने देंगे
