राउत नाचा छत्तीसगढ़ के त्योहारों का एक अभिन्न अंग-सरिता सत्यनारायण ठाकुर

भाटापारा। ग्राम पंचायत पासीद में राउत नाचा प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ, जिसमें लगभग 35 से 40 गांव के प्रतिभागी  हिस्सा लिये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर , पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भरत वर्मा, सरपंच लालाराम साहू उपसरपंच कोमल साहू, पंच पीलू राम यादव, पप्पू ठाकुर ग्राम पंचायत के पंच, ग्रामवासी उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर  ने सबका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी में राउत नाचा के बिना मातर, मड़ई, देवारी के तिहार नहीं होता। राउत नाचा छत्तीसगढ़ के त्योहारों का एक अभिन्न अंग है।साथ ही साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाए रखने के लिए भूपेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया नरवा गरवा घुरवा बारी छत्तीसगढ़ ये चार चिन्हारी है। गाय सुरक्षा हेतु गौठान बनाना एवं  में गोबर खरीदी करना यह पूरे विश्व में पहचान बना है ।गोबर के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण करना और जमीन की उपजाऊ क्षमता को बनाए रखना हमारी छत्तीसगढ़ की प्रमुख पहचान है।  इसी के साथ उन्होंने पुनः प्रतियोगिता के लिए सभी लोग को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यदु ने कहा कि रावत नाचा कि छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान है और यादव समाज की प्रमुख पहचान भी है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाए रखने के लिए भूपेश बघेल की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। यदु ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है। सही मायने में गांव गरीब और किसानों के लिए अब कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल बड़े लोगों के लिए ही कार्य किया है। रमेश यदु ने मडई  कार्यक्रम में शामिल सभी टोलियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply