भाटापारा । छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के आह्वान पर भाटापारा में भी रोजगार सहायक हड़ताल पर है विगत 30 दिसंबर से रोजगार सहायक हड़ताल कर रहे हैं और प्रदर्शन जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष कर रहे हैं प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को समस्त जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके उन्हें समर्थन हेतु पत्र दिया गया उनसे सहमति प्राप्त की गई रोजगार सहायकों की प्रमुख मांग है कि वेतनमान निर्धारण नियमितीकरण किया जाए पंचायत सचिव पद पर शत-प्रतिशत सीधी भर्ती रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाए एवं नगरी निकाय में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को उसी निकाय में समायोजित किया जाए रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धन्नू राम धृत लहरें नई जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी को हड़ताल मंच पर सद्बुद्धि हेतु यज्ञ हवन किया जाएगा 8 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय में आमजन से दान पेटी में दान भीख संग्रहण करेंगे एवं 11 जनवरी से 17 जनवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे एवं मांग पूरी नहीं होने पर 18 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी साथी भूख हड़ताल पर रहेंगे 26 जनवरी को धरना स्थल पर ही गणतंत्र दिवस मनाएंगे एवं 27 जनवरी से रायपुर राजधानी के बूढ़ा तालाब में जल सत्याग्रह करेंगे तथा 28 जनवरी से राजधानी रायपुर में सपरिवार जंगी रैली धरना प्रदर्शन करेंगे रोजगार सहायकों का लगातार प्रदर्शन जारी है इसमें प्रमुख रूप से रवि कुमार सुरेश कुमार राम रतन रमेश ध्रुव हरिराम नरेंद्र अनिल गिरवर दीपक कमलेश घनसु लाल सत्या धनाऊ मूलचंद जीवन राकेश राकेश मोहन संतोष अनिता रेखा नेकेश्वरी पार्वती आदि धरना प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित थे
रोजगार सहायक संघ हड़ताल पर, कल सद्बुद्धि यज्ञ हवन
