भाटापारा। केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी चरित्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान की खरीदी में बाधा उत्पन्न करने पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी पर कांग्रेस नेता सूनील माहेश्वरी, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा, रमेश यदु शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,अलोक मिश्रा,त्रिलोक सलुजा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कांग्रेस भवन भाटापारा में किया गया।
जहां प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार धान की खरीदी कर रही है और राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 10000 रुपय प्रती एकड़ प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी कर रही केंद्र सरकार बारदाना समय से नही भेजी इसलिये किसानो को बारदने की समस्या हुई,धान खरीदी के लिए सरकार कृत संकल्पित है और वह धान की खरीदी करेगी केंद्र द्वारा विभिन्न प्रकार के अवरोध लगाए जा रहे हैं जिससे धान की खरीदी प्रभावित हो । छत्तीसगढ मे 20लाख से अधिक किसानो से अब तक 54लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रहै है एसे मे भाजपा नेता और मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन कानुन से जनता का ध्यान हटाने के लिये छत्तीसगढ़ मे किसानो के धान खरीदी के नाम से राजनीती कर रहे है,किसानो के शुभ चिंतक होने का ढोंग कर रहे है, मोदी और भाजपा के किसान विरोधी चारित्र को छत्तीसगढ़ ही नही पुरे देश भर की किसान जान चुके है। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश यदुने कहा की भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं किसानों के हित में ठोस काम करने वालीकांग्रेस सरकार भाजपा के झूठे प्रचार के आगे नहीं झुकेगी ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी किसान हितैषी कार्य लगातार कर रहे हैं और खरीदी को लेकर के जो भी समस्याआ रही है उनका उचित निराकरण करके धान खरीदी को सुचारु रखा जाएगा।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15साल से भाजपा ने जो वादा किसानों से किया थाउसे उसने पुरा नही किया,किसानो से धोखाधड़ी की किसान हितैषी होने का नाटक भाजपा करती है जबकि कांग्रेस हमेशा किसानों के लाभ का कार्य करती हे प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ खुशहाल हूआ है ।
आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजकुमार शर्मा ,पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, अलोक मिश्रा, भरत वर्मा , अशोक तिवाड़ी, प्रशांत गांधी, महिला अध्यक्ष प्रमिला साहू, जहीर बन्ठीया, एल्डरमेन गिरीश पर्पयानी, पवन यदु , सोनू पांडे ,दीपक वर्मा, मनहरण वर्मा ,अशोक ध्रुव ,अजय यादव, लोकेश यादव, संतोष यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
