अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव संपन्न

भाटापारा।  सोमवार को दोपहर 3 बजे श्री अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई के बलौदा बाजार भाटापारा जिला के अध्यक्ष महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि का चुनाव रायपुर से आए चुनाव अधिकारी  रमेश चंद्र अग्रवाल  नारायण भूषनीया चंद्रभान गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ
    जिसमे अध्यक्ष के लिए विष्णु अग्रवाल महामंत्री के लिए अशोक अग्रवाल एवं राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि के लिए प्रेमचंद जी भूषनीया निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सर्वप्रथम चुनाव अधिकारियों का एवं अग्रसेन धर्मशाला सेवा समिति एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र भूषण या का एवं भवन समिति के संरक्षक श्री कैलाश अग्रवाल का स्वागत किया गया पश्चात चुनावी कार्यक्रम की प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत चुनाव अधिकारियों के द्वारा माला पहना कर किया गया।
 कार्यक्रम का संचालन श्री नरेश गोयल के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन विष्णु अग्रवाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल किशोर अग्रवाल भागवत भूषनिया विनोद अग्रवाल श्याम सुंदर अग्रवाल श्याम बिहारी अग्रवाल विनोद बबलू अग्रवाल दिनेश अग्रवाल गोपाल अग्रवाल दुर्गेश अग्रवाल पवन अग्रवाल गोपी अग्रवाल महेश भूषणिया किशोर भूसानिया संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply