डॉ के के नायक तीसरी बार बने सिमगा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

भाटापारा /  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के द्वारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट मे सिमगा ब्लाक से डॉ के के नायक का नाम आने से क्षेत्र के कांग्रेसजनों में अपार ख़ुशी देखी जा रही है और कांग्रेस से जुड़े लोगो ने डॉ नायक को ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर लगातार बधाई सन्देश मिल रहा है।   डॉ कृष्ण कुमार नायक ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिमगा के पुनः अध्यक्ष बनाये गए है और यह उनका लगातार तीस्रा कार्यकाल होगा। पिछले दो कार्यकाल में लगातार कांग्रेस संग़ठन को मजबूती देने वाले डॉ नायक को पुनः एक और मौका मिलने से सिमगा सहित भाटापारा कांग्रेस में भी अपार हर्ष देखने को मिल रहा है उनकी नियुक्ति की खबर देर शाम आते ही उनके फोन पर लगातार बधाई सन्देश मिल रहे है तो वही अनेक कांग्रेस से जुड़े लोग व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनको बधाई दे रहे है।प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार,निगम मण्डल सदस्य सतीश अग्रवाल,सुनील माहेष्वरी,सुशिल शर्मा,पूर्व विधायक चैतराम साहू,जनकराम वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,सीमा वर्मा,राजप्रधान भुनेश्वर वर्मा, शैली भाटिया,रमेश धृतलहरे,अभिनव यदु,रामविलास साहू,बसन्त आडिल,भागवत सोनकर,अविनाश दास, संजय कोसले,उमा अनन्त,लक्षमी पाण्डेय,दिन बधु शर्मा हिरेंद्र कोसले सहित भाटापारा सिमगा क्षेत्र के अनेको कांग्रेसजनों ने डॉ नायक को बधाई दी है।

Leave a Reply