भाटापारा। दूसरे पार्टी के व्यक्ति को कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाना हम कार्यकर्ताओं के लिए “चुल्लू भर पानी में डूब मरने के समान है” । उक्त उद्गार सिंगारपुर में भाटापारा ग्रामीण ब्लॉक के बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं का कहना था की भाटापारा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष में यदि किसी आदिवासी को ही बनाना था तो ऐसे आदिवासी को बनाना था, जो कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हो। ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया।तथा प्रदेश कांग्रेश एवं जिला कांग्रेश सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से अपील की जल्द ही घोषित ब्लॉक अध्यक्ष का नाम रद्द कर नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कांग्रेसी आदिवासी कार्यकर्ता की घोषणा कांग्रेश पार्टी करें । आज की बैठक में जोन,सेक्टर, बूथ के प्रमुख कांग्रेसियों ने घंटो बैठक कर यह बोले की लोकसभा, विधानसभा, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बाकी ब्लाकों से अच्छा होने के बाद पार्टी को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई की दूसरे ब्लाक के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना पड़ा सभी ने यह प्रस्ताव भी किया घोषित अध्यक्ष से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरते जाएगा लोग गांव से लेकर के शहर तक हंसी उड़ाएंगे। कांग्रेश के संगठन में मजबूती नहीं आएगी। यह बात किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती कि कोई दूसरे पार्टी से आकर अचानक सिर के ऊपर बैठ जाए और कांग्रेस के निष्ठावान लोगों को आदेश दे। यह ज्ञात हो कि भाटापारा ग्रामीण अध्यक्ष पर गोंडवाना पार्टी में रहे अमर मंडावी की नियुक्ति की गई है जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कार्यकर्ताओं की भावना से 15 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश,जिला एवं विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर कार्यकर्ताओं की भावनाओ से अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भारी संख्या में कांग्रेस जन आत्म सम्मान के लिए रायपुर बलौदा बाजार जाएंगे। बैठक में निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा के कार्यों को सराहा गया।साथ ही साथ भरत वर्मा ने भी संगठन के सुचारू संचालन हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उक्त बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुखता से भरत वर्मा, गोपाल साहू, दीपक वर्मा ,रमाशंकर पटेल ,परमेश्वर वर्मा ,नरेश नेताम ,मनहरण वर्मा धनाराम ध्रुव ,राम सिंह ध्रुव, संतोष दक्षिने ,कांता रावत खिलावन साहू ,बृजमोहन वर्मा अखिलेश वर्मा, गिरीश वर्मा, टांकेश्वर सेन ,रवि ध्रुव, कुलेश्वर वर्मा ,रामरतन डांडेकर ,द्वारका यादव ,विनोद सोनवानी, भुनेश्वर टंडन ,मालिक राम पटेल, राम रघु बांधे, नोहर साहू, मनहरण यदु टीकाराम वर्मा, धर्मो राम देवांगन कलीराम देवांगन, रामेश्वर साहू , मनीष साहू, उदय साहू ,रामेश्वर सिंह ध्रुव, दिनेश सिंहसर्वे ,शिव कुमार वर्मा, मनु विश्वकर्मा ,संजय यादव ,नरोत्तम ध्रुव, वेद राम वर्मा रोशन लाल वर्मा, चेतन कुमार साहू ,प्रकाश मिरी ,अलहू दास बंजारे ,अनुज वर्मा ,लेख राम वर्मा तुकाराम वर्मा, कोमल बैजनाथ गोस्वामी, रोहित यादव ,सुनील वर्मा ,मनीष साहू ,दिनेश सेन, जनक राम पटेल, कृष्णा बंजारे, अभय आनंद ,रामधनी यदु ,अनुज वर्मा ,नरेंद्र साहू, भैरव प्रसाद रामेश्वर साहू ,नारायण सिंह नेताम, विशाल गिरी गोस्वामी, परदेसी राम ,सुमिरन दास मानिकपुरी, बिसौहा वर्मा, रामेश्वर ध्रुव ,राम सिंह ध्रुव ,सीताराम बांधे प्रमोद साहू, चंद्रकांत साहू, संतोष दक्षिणी, मुन्ना निषाद, हेमंत कुमार वर्मा ,तेजराम जांगड़े, कुलेश्वर वर्मा, इंद्र कुमार वर्मा, चुरामन सिंह ,दिलीप साहू, प्रांजल वर्मा, शुभम वर्मा, उमाशंकर मनहरे, सुंदर साव ,पुनीत राम जायसवाल सतीश साहू ,रामचरण साहू गुलशन बिजोरा, प्रदीप धीवर, कामता ध्रुव ,साजिद खान, सद्दाम खान ,दीपक कुमार, राजेश यादव, चोलाराम उपस्थित रहे।
