नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी-ए.आई.सी.सी. ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव के लिए आॅब्जर्वर नियुक्त किया है। उनके साथ मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को भी आॅब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल, श्री वासनिक और श्री खान असम चुनाव में मैनेजमेंट और समन्वयक की जिम्मेदारी निभाएंगे। गौरतलब है कि असम में इसी साल चुनाव होना है।
एआईसीसी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम चुनाव के लिए बनाया आॅब्जर्वर, चुनावी मैनजमेंट और समन्वयक की निभाएंगे भूमिका
