भाटापारा। केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी चरित्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान की खरीदी में बाधा उत्पन्न करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक ने सिमगा विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार धान खरीदी कर रही है और राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार के द्वारा बारदाना समय पर नहीं भेजने का खामियाजा आज किसानों को उठाना पड़ रहा है भाजपा की सरकार किसानों को परेशान करने वाली सरकार है
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार किसानों का ,धान खरीदी के लिए कृत संकल्पित है और वह धान की खरीदी करेगी केंद्र द्वारा विभिन्न प्रकार के अवरोध लगाए जा रहे हैं जिससे धान की खरीदी प्रभावित हो । इन नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पूरी तरीके से किसान विरोधी है दिल्ली में किसान आंदोलन पर 45 दिन से बैठे हुए हैं परंतु मोदी सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है और छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज का भरपूर मूल्य मिल रहा है तो भाजपा नेताओं के पेट में भारी दर्द हो रहा है इस बात को छत्तीसगढ़ के किसानों को समझना होगा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी किसान हितैषी कार्य लगातार कर रहे हैं और खरीदी को लेकर के जो भी समस्याआ रही है उनका उचित निराकरण करके धान खरीदी को सुचारु रखा जाएगा।
