जगदीश उपासने प्रसार भारती भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जगदीश उपासने को प्रसार भारती ब्राॅडकाॅस्टिंग कार्पोरेशन आॅफ इंडिया के पहले भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि प्रसार भारती ने अपना पहला भर्ती बोर्ड स्थापित किया है। यह बोर्ड केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव से नीचे तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। प्रसार भारती की सेवानिवृत्त एडीजी प्रोग्राम दीपक चंद्रा, पूर्व एडीजी इंजीनियरिंग पी.एन. भाकला, किमब्योंग किपगेन और चेतन प्रकाश जैन इसके अन्य सदस्य होंगे।

Leave a Reply