3 जनवरी को पटेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

भाटापारा/ प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह , युवक युवती परिचय माला पुस्तिका एवं सामाजिक आचार संहिता 2021 विमोचन कार्यक्रम का आयोजन प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार दिनांक 3 जनवरी 2021 स्थान सामाजिक भवन पटेल विद्या मंदिर महामाई पारा रायपुर में कर्मचारी प्रकोष्ठ के सौजन्य से रखा गया है , जिसमें कक्षा 10वीं 12वीं में 75% से अधिक प्राप्तांक समाज के मेधावी बच्चों तथा प्रदेश स्तरीय, राज्य स्तरीय विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त एवं समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को गौरवान्वित करने वाले स्वजनों को माता सावित्रीबाई सम्मान तथा महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ၊उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों के सदस्यों की उपस्थित एवं सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया है ၊

Leave a Reply