विधायक शिवरतन ने किया रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन

भाटापारा।नगर के धुरंधर वार्ड में बनने वाले 7 लाख के सीसी रोड निर्माण एवं 3.30 लाख के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन उपाध्यक्ष भाजपा छग विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा द्वारा किया गया।

विधायक शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए सभी को कहा कि भाटापारा कांग्रेस शाशित नगर पालिका में को 1 वर्ष पूर्ण हो गए पर अभी तक एक भी नए कार्य स्वीकृत नही हुए है और 2 वर्ष प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अभी तक छत्तीसगढ़ की सब से बड़ी इस नगर पालिका जहाँ उन्ही की पार्टी का अध्यक्ष है वहाँ कोई कार्य नही दिए है,,अभी जो भी कार्य नगर में हो रहे है वह या तो पूर्व की सरकार में स्वीकृत हुए कार्य है या केंद्र सरकार की योजना के 14 वे वित्त,या 15 वित्त की राशि के कार्य है..अभी तक विकास कार्य के लिए भाटापारा नगर पालिका को एक भी राशि खुद की सरकार में मिली है..

उक्त कार्यक्रम में दिलीप यादव,सुनील यदु,आशिष जायसवाल,भूपेश दीवान, राजेश यादव,संजय कौशल,आशिष पुरोहित,गोपाल देवांगन, खगेंद्र यादव, योगेश अंनत, वैभव तिवारी, चैता जायसवाल, राजा राम यादव, युगल तिवारी,अनिल चेलक,मधु यादव, महतरी यादव,,पप्पू ध्रुव,एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply