भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने रेलवे विभाग को एक पत्र लिखकर नवनिर्मित अंडर ब्रिज में रेडियम लाइट लगाने की मांग की है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नवनिर्मित अंडर ब्रिज में रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण आने जाने वालों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती है इसलिए रेडियम लाइट लाल रंग की लगाया जाना अति आवश्यक है नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने यह पत्र जनहित में रेलवे विभाग को लिखा है अंडर 20 में मार्ग विभाजक पर दोनों ओर तथा प्रवेश एवं विकास द्वार के आगे एवं टर्निंग पॉइंट पर दोनों तरफ की दीवारों पर मार्ग संकेतक के रूप में तीर का निशान सहित लाल रंग की रेडियम लाइट लगाए जाने की नितांत आवश्यकता है यह कार्य अति शीघ्र किया जाना आवश्यक है पत्र की प्रतिलिपि नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं रेलवे पुलिस अधीक्षक को एवं एसडीएम भाटापारा को प्रेषित किया है
नपाअध्यक्ष ने अंडर ब्रिज में रेडियम लाइट लगाने की मांग की
