ओपन जिम एवम क्रिकेट पिच का उदघाटन

 

भाटापारा।भारतीयम स्पोर्ट्स क्लब रावण भाठा मैदान भाटापारा के तहत ओपन जीम एवं भाटापारा क्रिकेट एकेडमी में ड्यूज बॉल क्रिकेट पीच का उद्घाटन भाटापारा विधायक ,भाजपा उपाध्यक्ष छग शिवरतन शर्मा के द्वारा किया गया

एवं भारतीयम स्पोर्ट्स क्लब रावणभाठा मैदान भाटापारा में ही स्वर्गीय टिकेश्वर साहू (टिक्कू) की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम के फाइनल मैच में मुख्यअतिथि शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा शामिल हुए व विजेता टीम को पुरस्कृत कर बधाई दी एवं साथी टीम को आगे और अच्छे से प्रयास करने हुतु प्रोत्साहित किया…

शिवरतन शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि

हर बच्चे में नैसर्गिक प्रतिभा होती है। हर अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों के टैलेंट को प्राकृतिक रूप से उभरने और विकसित होने दें। बच्चों का मनोबल बढ़ाएं, भरोसा रखें। विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि खेलकूद से युवाओं का शरीर ही नहीं मस्तिक भी स्वस्थ रहता है। स्वस्थ्य युवा ही देश की धरोहर होता है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं

उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आंनद यादव,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील यदु(गोलू), पूर्व जनपद उपाध्यक्ष परस देवांगन,दुर्गेश यदु,निर्मल जांगड़े,रवि,शरद पंसारी,सहित क्लब के सदस्य एवं खिलाड़ी छात्र-छात्राए भी उपस्थित थे।

Leave a Reply