भाटापारा/ कांग्रेस भवन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू का आगमन हुआ । इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पहार से स्वागत किया। छ.ग.प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के उपाध्यक्ष इन्द्र साव ने भाटापारा विधानसभा में पिछड़ा वर्ग समाज की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही कांग्रेसजन एवं विभिन्न समाजिक प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंटकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यरूप से छ.ग.प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सीमा वर्मा,शहर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भरत वर्मा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु,अरुण यादव, महामंत्री प्रशांत गांधी,नारायण साहू,विमल मानिकपुरी,अशोक ध्रुव, शचीन्द्र शर्मा, पवन यदु,विनोद यदु, नवीन बक्स, गेन्दू साहू, लक्ष्मी पाण्डे,दानी भाट,पूर्णिमा श्रीवास,कृष्णा टण्डन,मनीष पंजवानी,लोकेश यादव,महेंद्र साहू, मनोज निषाद मुख्यरूप से उपस्थित थे ।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का भाटापारा आगमन पर आत्मीय स्वागत
