क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन

भाटापारा। समीपस्थ ग्राम जरहागांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद पंचायत सभापति एवं लेवई सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर वर्मा ने किया इस अवसर पर डॉ रामेश्वर वर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा गए खेल हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए खिलाड़ियों को खेल के दौरान खेल भावना का प्रदर्शन करना चाहिए पिछले लगभग 10 माह से कोरोनावायरस संक्रमण काल के कारण सारी खेल गतिविधियां लगभग बंद पड़ी हुई थी परंतु अब धीरे-धीरे शुरू हो रही है उन्होंने लोगों से इस दौरान मुंह में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने का अनुरोध भी किया और कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल का जीवन में होना आवश्यक है हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ खेल आवश्यक खेलना चाहिए। इस दौरान सरपंच मीना वर्मा उपसरपंच जया वर्मा ग्राम पटेल जीवन वर्मा महेंद्र वर्मा मोहित वर्मा खिलाड़ी गण एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply