भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वा स्थापना दिवस भाटापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया

भाटापारा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वा स्थापना दिवस सोमवार को कांग्रेस भवन भाटापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के त्याग तपस्या और बलिदान को याद किया । श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य  एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने  कहा कि कांग्रेश के सिद्धांत पहले भी जितने महत्वपूर्ण थे उतने ही आज भी है कांग्रेस की नीतियां सदा ही समाज के अंतिम से अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती है जिससे समाज के सभी वर्गों का विकास हो सके और वह अपने आप को विकास की दौड़ में प्रतिभागी माने। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी एवं प्रभावी भूमिका निभाई है जिसके कारण भारत में हमें स्वतंत्रता प्राप्त हो सकी कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली अतीत एवं इतिहास है आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ग्रामीण अध्यक्ष भरत वर्मा, निगम मंडल के सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष गौरी भृगु ,आलोक मिश्रा अरुण यादव राज कुमार शर्मा इंद्र साव सतनारायण जोशी नानू सोनी मोहन लाल केशरवानी प्रशांत गांधी अयूब भाटिया अशोक तिवारी , सचिन शर्मा जहीर भाटिया ,शैलेंद्र अहिरवार, गेन्दृ साव,राजेंद्र वर्मा भुवन सिंह ठाकुर संतोष अग्रवाल परमेन तिवारी कुमारी बाई साहू लक्ष्मी पांडे हेमंत भाई निर्मला कोसले सत्यजीत संडे, हंसराज बंसल , धर्मेंद्र कुटे राजा तिवारी मनमोहन कुर्रे आदिल चली जा सद्दाम खान सोमेश साहू नितिन शुक्ला अजय यादव पवन यादव नवीन बर्ड्स महेंद्र साहू मनीष पंजवानी सत्यजीत  सेंड ए पूर्णिमा श्रीवास  दानी भाट लोकेश यादव गिरिराज चावड़ा प्रेमलाल धूम नागेंद्र भोसले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply