भाटापारा।शराब एवम् नशा के खिलाफ रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सभापति मुरारी मिश्रा के द्वारा लगातार 11 वे साल की पदयात्रा कल 29 दिसम्बर को ग्राम खैरी आर से निकल कर ग्राम खम्हरिया से अर्जूनी एवम् ग रवान होते हुए शाम को बलोदा बाजार पहुंचकर गांव गांव में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने तथा पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विदित हो कि यह जनजागरण अभियान पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है। ये छत्तीसगढ के अपने तरीके का इकलौता अनूठा अभियान है। अभी तक लगभग 1210 किलोमीटर 389 गाव की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। इसके तहत इस अंचल के लगभग 44 गांव में रात्रि विश्राम भी किया जा चुका है। इस अभियान से कई लोगो ने शराब व्यसन से मुक्ति पाई है एवम् खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। यात्रा के दौरान गांव में शराब के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालो का शाल श्रीफल से सम्मान किया जाता है। बेटियों को शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए डीक्शनरी एवम् कॉपी पेन भी वितरित किया जाता है।
मुरारी मिश्रा ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते है कि वे अपनी घोषणा के अनुरूप छत्तीगढ़वासियों के हित में तत्काल पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करें।
पदयात्रा में राजेश यादव, सुमन रजक, मालिक राम यादव,-रिखीराम वर्मा, राजेश साहू, हीरा सिंह ध्रुव, अमर सिंह ध्रुव, संतोष ध्रुव,त्रिलोक यादव, ओमप्रकाश यदु,आयुष शर्मा,रूपेश वर्मा, जतिन भसगौरी,विष्णु प्रसाद साहू, गोविंद साहू, रवि यदु, कोमल कांत यादव, रवि वर्मा, यमन ध्रुव, युवराज वर्मा, पंकज ध्रुव, प्रवीण साहू, जगदीश ध्रुव, राकेश मिश्रा, लोकनाथ साहू, मिंटू मिश्रा, भानु निषाद, अखिलेश तिवारी, गोलू साहू, इतवारी सोनकर, डॉ के के वर्मा शामिल रहेंगे।
