भाटापारा। ग्राम लिमतरा में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में विधायक शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक शिवरतन शर्मा ने बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्घि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि बाबा गुरुघासीदास ने ऊंच-नीच के भेद भाव को मिटाने के लिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। बाबा जी का संदेश आज भी प्रासांगिक है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर विभिन्ना समाजों को एक माला में पिरोने का कार्य किया। सत्य ही मानव की असली आभूषण है। सत्य के संदेश को अपने आचरण में उतारकर सतगुणी और संतज्ञानी बनने तथा नारी सम्मान एव पशुओं से प्रेम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंथी के जो गाने हैं उनके शब्दों को देखें, उन शब्दों को समझें तो उन शब्दों में बहुत बड़ी गहराई है। पंथी नृत्य और गान के बिना जयंती का कार्यक्रम अधूरा रहता है।
उक्त कार्यक्रम में राकेश तिवारी जिला महामंत्री,आनंद यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, चंद्रमणि तिवारी महामंत्री भाजपा सिमगा, हेमसिंह चौहान (धन्नू ) अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सिमगा,कमल तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि धन्नू टंडन जी, जोहन दास भारती, टेकसिंह चौहान, राजकुमार निषाद, नरोज निषाद, राकेश चौहान, महंगू टंडन शूरसेन रात्रे, कुमारधर, डेरहा, रामेश्वर, रामेश्वर टंडन काशी बारगो, बंधन, मनीष, लक्षण, सोनू बघेल, मंजू टंडन, माधो निषाद, चोवा राम निषाद, केसर चौहान, मोनू चौहान बिट्टू, मिनी एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामवासी गण उपस्थित थे।
