भाटापारा। ग्राम पंचायत आमलीडी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद सदस्य डॉ रामेश्वर वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर वर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि करोना काल में सारी गतिविधियां बंद हो जाने से लोगों को काफी ज्यादा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किंतु अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस का भय कम होने लगा है और गतिविधियां सामान्य होने लगी है, लेकिन अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। क्रिकेट प्रतियोगिता से लोगों को काफी अच्छा लगा है।खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है जो समय समय पर होते रहना चाहिए, इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। केवल जरूरत है उन्हें अच्छे प्लेटफार्म मिलने की। वर्मा ने उपस्थित लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सरपंच सतीश ध्रुव, उपसरपंच शिव निषाद, खुमान वर्मा, गोपाल यादव, हिना ध्रुव, राकेश मानिकपुरी, पुरुषोत्तम ध्रुव आदि मौजूद थे।
अमलीडी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
