ग्राम रोहरा में हुए हत्याकांड का खुलासा, विजय सेन की हत्या के 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भाटापारा। 5 दिवस पूर्व ग्राम रोहरा में विजय सेन की हुई हत्या के आरोप में ग्रामीण पुलिस ने 1 अपचारी बालक सहित 3 लोगो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है वही इस मामले के 1 अन्य आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना की वजह मृतक का आरोपी की भाभी से अवैध सम्बन्ध और पुलिस मुखबिरी का शक बताया जाता है।

उक्त अंधे कत्ल का खुलासा शहर थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने शहर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डॉ जितेंद्र कुमार यादव,एसडीओपी केबीएस द्विवेदी,ग्रामीण थाना प्रभारी रामावतार धुव की उपस्थिति में पत्रकारो के समक्ष किया। निवेदिता पाल ने बताया की ग्राम रोहरा में इस माह की 20 तारीख की दरम्यानी रात को विजय सेन की पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी गई थी। 21 तारीख की सुबह उक्त हत्या की जानकारी ग्रामीण थाना को मिली। जहा ग्रामीण पुलिस ने इंदिरा सागर तालाब के नीचे मृतक का शव बरामद किया। मृतक विजय के पिता भागीरथ सेन पिता गिरधारी लाल सेन उम्र 55 साल साकिन बुचीपार ने घटनास्थल पर अपने पुत्र विजय सेन की हत्या एवं मर्ग की सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जिस पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 545/20 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । इस अंधे क़त्ल अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने हेतु पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेल्ला, के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीम गठित करके प्रकरण के अज्ञात आरोपियों के संबंध में पता साजी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसकी पता तलाश के दौरान जानकारी मिली कि रामनारायण यदु ने आरोपी 01 रवि उर्फ लंबू पिता दल्लू यादव उम्र 28 साल 02 सूरज यदु पिता हरकू यदु एवं अन्य अपचारी बालक के साथ मिलकर विजय सेन की हत्या करने का प्लान तैयार कर दिनांक 20 दिसम्बर को घटना को अंजाम दिया है।

प्रेस को जानकारी देते हुए श्रीमती पाल ने बताया की

विस्तृत पूछताछ में रामनारायण यदु के बताए अनुसार पूर्व नियोजित तरीके से रात्रि करीबन 8 बजे विजय सेन को शराब पीने की पार्टी देने के बहाने से अपने डेयरी दुकान में बुलाया गया उसके पश्चात रवि यादव उर्फ लंबू 03 पौवा शराब लेकर आया तथा रामनारायण यदु उबले हुए 06 अंडे को लेकर विजय सेन को पानी पाउच डिस्पोजल लेकर आने को कहा उसके पश्चात रामनारायण यदु विजय सेन के सांथ गाड़ी में बैठ कर घटनास्थल के कुछ दूरी पर पहुंचा तालाब किनारे कांप्लेक्स के पास वाहन को रखें जिसके पीछे अमन यदु के मोटरसाइकिल में अपचारी बालक और रवि उर्फ लंबू भी घटनास्थल इंदिरा सागर तालाब के नीचे मरघटटी मैदान तक पहुंच गए जहां सभी बैठकर एक साथ शराब एवं अंडा का सेवन किए जिसके पश्चात विजय तथा रामनारायण यदु आपस में राम नारायण यदु की भाभी के साथ अवैध संबंध होने की शंका पर से वाद विवाद होने लगे जिस पर गाली गलौज करते हुए रामनारायण यदु के द्वारा तालाब किनारे मैदान में रखे छोटे पत्थर से विजय सेन के सर पर 02 बार प्राणघातक हमला किए जिसे विजय सेन जान बचाने हेतु मौके पर से भागने लगा जिसे रामनारायण दौड़ कर पकड़ लिया और जमीन में गिरा दिया जहां एक अन्य ने एक हाथ और एक पैर को पकड़ा तथा दूसरे तरफ रवि यदु उर्फ लंबू यदु ने दूसरे हाथ एवं पर को पकड़ा जिसके पश्चात राम नारायण यादव कुछ दूरी पर रखें एक बड़े पत्थर को लेकर आया और 02 बार विजय सेन के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे विजय सेन की मृत्यु हो गई जिसके पश्चात आरोपी मोटरसाइकिल में अपने घर के लिए निकल गए तथा रामनारायण यदु भी पैदल अपने दुकान डेयरी के लिए निकल गए की प्रकरण की पुख्ता जानकारी होने तथा पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने एवं सभी आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने राम नारायण ,रवि और 1 अपचारी बालक को विधिवत 26 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया वही इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

उक्त अनसुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में रामअवतार धुव निरीक्षक थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण उपनिरीक्षक किशोर सोनी , ओम प्रकाश त्रिपाठी सहायक उपनिरीक्षक केशाराम जांगड़े प्रधान आरक्षक समीर सुकला धनंजय यादव आरक्षक नवीन कुर्रे,नरेश खुटे,धर्मेंद्र यादव सत्येंद्र बंजारे ,भरत भूषण पठारी इंनेन्द्र ठाकुर नंदकुमार कुर्रे,मनमोहन खाण्डे, जेठू मनहाररे, दयाराम बांधे दिनेश नेताम बब्बू साहू और साइबर सेल के कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply