भाटापारा ।विधायक शिवरतन शर्मा के प्रयास व अनुशंसा से भाटापारा विकासखंड के ग्राम खोखली से बीजाभाट मार्ग (4.20 किलोमीटर पुलिया सहित) निर्माण कार्य के लिए 05 करोड़ 52 लाख 21 हजार रूपये की स्वीकृत की गई है।.
राज्य सरकार ने विधायक भाटापारा की अनुशंसा पर वर्ष 2020-2021 के बजट में खोखली से बीजाभाट की पत्र जारी कर प्रशासनिक स्वीकृति दी है और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ करने हेतु लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया है।
जिसके लिए उपाध्यक्ष भाजपा छःग विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया..
इस से पूर्व के वर्षों में भी विधायक की सक्रियता के कारण भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में हर तरह के विकास कार्य किये गए है,, पूरे विधानसभा क्षेत्र में मानो सड़को का जाल सा बिछ गया है जिससे क्षेत्रवसियो को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
