भाटापारा प्रेस क्लब ने दी वोरा को श्रद्धांजलि

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर भाटापारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, संरक्षक संजीव तिवारी एवं संतोष अग्रवाल सहित प्रेस क्लब के साथियों ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। पत्रकारों की ओर से नंदकिशोर शर्मा, संजीव तिवारी, संतोष अग्रवाल ने स्वर्गीय वोरा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि मोतीलाल वोरा जैसे सरल व सौम्य नेता आज की राजनीति में मिलना मुश्किल है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक लंबी पारी खेली है, समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Leave a Reply