भाटापारा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का पार्थिव देह मंगलवार को सुबह रायपुर पहुंचा। राजीव भवन में समस्त कांग्रेस जनों के दर्शनार्थ उनकी पार्थिव देह रखी गई। कांग्रेस प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में सेवा दल की पूरी टीम ने राजीव भवन में उन्हें अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री गण कांग्रेस के विधायक गण एवं कांग्रेस जन मौजूद थे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार स्वर्गीय मोतीलाल वोरा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अरुण ताम्रकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपना अभिभावक खो दिया है। जिसकी पूर्ति होना असंभव है।
सेवा दल ने वोरा को दी सलामी और श्रद्धांजलि
