भाटापारा-रोहरा/ स्थानीय क्रिकेट मैदान रोहरा में स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विवेक अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष सिमगा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेणुका अभिनव यदु जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि अजय अग्रवाल सरपंच रोहरा, गंगा प्रसाद यदु उपसरपंच, रोशन मिंज शाखा प्रबंधक यूको बैंक , नंद कुमार मांडले के द्वारा पूजा अर्चना पश्चात क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्र के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओ को निखारना हमारी प्राथमिकता होगी । उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11111रुपये व कप , द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपये व कप, तृतीय पुरस्कार 3333 रुपये व कप, मैन ऑफ द सीरीज,मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किये जाएंगे ।
शुभारम्भ अवसर पर मुख्य रूप से टेनिस बाल क्रिकेट क्लब के गोपाल शुक्ला, सुकलाल यदु, आलोक त्रिवेदी, लोकेश साहू, सुरज साहू, जगमोहन मांडले, चेतन साहू, हेमनारायण साहू, विवेक साहू, गजेंद्र , रामु, महेश्वर, प्रवेश साहू, रिखीराम निषाद, मनोज पाल सहित सैकड़ो क्रिकेट खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनराखन यदु ने किया।
