चोरी के मामले में 07 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। चोरी के शहर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्ताार किया यह सभी आरोपी टेंट की दुकान में काम किया करते थे । शहर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी सुरेश किंगरानी पिता स्व0 वासु मल किंगरानी माता देवालय वार्ड भाटापारा का वासूमल किराया भंडार है दिनांक 18.12.2020 के सुबह 3 बजे अग्रसेन भवन में लगे टेंट सामान को समेटने पर पता चला कि 11 कुर्सी कम है लगातार 3 माह पूर्व से कार्यक्रम बाद सामान समेटने पर कुछ न कुछ किमती सामान की कमी पाई जाती रही है मेरे टेंट का सामान किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की जा रही है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 472/2020 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार आई के एलेसेला ने चोरी की घटनाओं में अज्ञात आरोपी को पकडने कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर प्रशिक्षु IPS थाना प्रभारी भाटापारा शहर जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में चोरी के प्रकरणो में आरोपीयो की धर पकड कार्यवाही हेतु थाना स्टाप व मुखबीर को निर्देश दिये गये थे कि आरोपी 1- छबीलाल वर्मा पिता गौकरण वर्मा उम्र 20 वर्ष ग्राम अमलीडीह को पकड कर पूछताछ करने पर अपने साथी संतोष वर्मा पिता बिहारी लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन अमलडीहा चौकी मारो थाना नांदघाट व राजेन्द्र मारकंण्डे पिता चिंताराम मारकंण्डे के साथ मिलकर चोरी करना व चोरी के सामान को महेन्द्र कुमार वर्मा पिता शिव प्रसाद वर्मा उम्र 31 वर्ष साकिन खैरा, ओकार यादव पिता राम बगस यादव उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा, राकेश वर्मा पिता सालिक राम वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम ईटइ,दीन दयाल वर्मा पिता तिरिथ राम वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन अमलीडीह थाना भाटापारा ग्रामीण को बिक्रय करने बताने परे चोरी की 40 नग कुर्सी, 8, नग टीना टेबल, 5, LED लाईट, 4 नग मेटिंग प्लास्टिक की, 2 नग काटन कि मेटिंग , 10X15 साईज की परदे 30 नग, जुमला कीमती 55500रू व बिक्री करम 6500 रू बरामद किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में उप निरी0 हितेश जंघेल, सउनि ओम साहू , प्रधान आरक्षक बिसौहा राम साहू आर0 भारत भूषण पठारी, प्रमोद पटेल,लक्ष्मी मनहर,का विशेष योगदान रहा है

Leave a Reply