भाटापारा के ग्राम रोहरा में शव मिलने से सनसनी

भाटापारा/ सोमवार की सुबह ग्राम रोहरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मुख्य मार्ग से कुछ हटकर खेत के समीप सिर कुचला शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीण पुलिस के मुताबिक गांव वालों ने मृतक की पहचान बुचीपार निवासी विजय सेन के रूप में की है। मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्रामीण थाना के निरीक्षक रामअवतार ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम रोहरा में उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों से मिली जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां एक युवक का सिर कुचला शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची ग्रामीण पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान ग्राम बुचीपार निवासी विजय सेन के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टि में की गई जांच में यह पाया गया है कि सिर पर पत्थर से वार करके निर्ममता से हत्या की गई है। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस बल दिनभर मौजूद रहा जांच के लिए एफ सी एल की टीम को भी बुलाया गया था हर एंगल से पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है पुलिस ने बताया कि मृतक रोहरा में सैलून का कार्य करता था पुलिस हर उस व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है जिस से मृतक का संपर्क रहा करता था।

Leave a Reply