भाठापारा/ ग्राम कौशलपुर ,बिनेका में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्रामीणों को संबोधित करते प्रदेश सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सिंद्धांत को हम सभी को अपने जीवन मे आत्मसाद करना चाहिये क्योंकि बाबा ने बताया कि मानव मानव एक समान है इस कारण मेरा मानना है कि जब रोज निकलने वाला सूरज सभी को समान प्रकाश देता है,रोज चलने वाली हवा भी सभी को बराबर वायु देती है,नीला आसमान और हमारी धरती माता भी सभी को अपनी पनाह में रखती है किसी से बिना भेदभाव किये फिर हम तो इंसान है हम सभी का खून लाल है हम सभी एक ईस्वर की संतान है फिर हमें आपस मे भाई चारे के रहकर बिना भेदभाव के रहना चाहिये। इस युग मे बाबा गुरु घासीदास ही हमारे लिये भगवान है हमको इस महापुरुष के बताये रास्ते पर चलकर अपना जीवन धन्य करना चाहिये।
गामीणो ने सुशील शर्मा का ढोल, बाजे गाजे और आतिश बाज़ी के साथ गांव पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया ,सभा को रमेश धृतलहरे, डॉ के के नायक,सचिन शर्मा,शैली भाटिया,ने संबोधित भी संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम कश्यप ,चिंता राम,राम निवास बंजारे,मान्धाता साहू,वेदराम पाल,विष्नु कौशिक,मुरारी बंजारे,मनहरण बंजारे,धरम वर्मा,राजेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।
