भाटापारा। कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिनांक 19:12 2020 दिन शनिवार को लायंस क्लब भाटापारा के द्वारा डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों को कोरोना वरियर्स के रूप में डॉ राजेश अवस्थी बीएमओ लालतेंदू प्रधान (चीफ मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा) व मनोज सर (बैंक ऑफ बड़ौदा भाटापारा ) एवं वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद बलदेव सिंह भारती के उपस्थिति में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में डॉ राजेश अवस्थी ने कोरोना काल में मरीजों के आंकड़े वार जानकारी प्रदान की । बी एस भारती ने अपने चिर परिचित अंदाज में साहित्य उद्बोधन के माध्यम से कोरोना के संदर्भ में अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए जिसे उपस्थित जनों द्वारा सराहा गया साथ ही साथ ही साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर लाल तेंदू प्रधान व ब्रांच में प्रमुख मनोज सर ने भी कोरोना के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत कर भारती के बातों का सहृदय समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को लायंस क्लब भाटापारा के पदाधिकारियों व सदस्य द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन जयप्रकाश अग्रवाल चेयरमैन लायन डॉ विमल त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लायन दिनेश बजाज व सचिव लायन कलाराम वर्मा लॉयन नरेंद्र भूषाणियां निवृत्तमान अध्यक्ष लायन गिरधर गोविंदानी पूर्व अध्यक्ष लायन मुकेश थारानी सेवक लायन राजेश अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉक्टर एसके शुक्ला उपस्थित थे।
कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
