कोरोना योद्धाओं, शहीदों के परिजनों और वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान

भाटापारा। पेंशनर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ तहसील शाखा भाटापारा द्वारा पेंशनर भवन सुभाष बाजार में कोरोनावीरों, देश के लिए शहीद परिवारों एवं 2020 में 80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबी द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक पी डी शर्मा ने की एवम विशेष अतिथि के में वयोवृद्ध पेंशनर बीके दीक्षित उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बजरंग बली की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। कुमारी वैष्णवी शुक्ला ,मेघा शुक्ला ,शिवानी शुक्ला एवं रघुनाथ प्रसाद पटेल द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत और अरपा पैरी के धार —गीतों की प्रस्तुति दी गई। पश्चात कोरोनावीरों का मुख्य अतिथि के कर कमलों से श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया ।सम्मानित लोगों में श्रीमती सरोज बघमार, संतोष वर्मा, राम नारायणं पटेल ,हितेश शर्मा, नरेंद्र वर्मा ,श्रीमती उत्तरा वर्मा ,गोमती बाई बघेल ,संतोष डागौर, सावन नायक ,शहीदों के परिवार से श्रीमती दुर्गाबाई ध्रुव , दशरथ वर्मा , पी डी शर्मा एवं श्रीमती एस दास मैडम का सम्मान किया गया साथ में एमके कुलदीप, एमडी महंत एवं सुरेंद्र गोस्वामी का भी सम्मान किया गया। उद्बोधन में संघ की ओर से रघुनाथ प्रसाद पटेल ने स्वागत भाषण , डीएसबिसेनने पेंशनर दिवस की महत्ता पर एवं नरेंद्र वर्मा व्याख्याता ने कोरोना वीरों के कार्यों पर प्रकाश डाला ।मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी द्विवेदी ने पेंशनरों द्वारा इस प्रकार के प्रशंसनीय कार्यों को अनुकरणीय बताया उन्होंने उपस्थित सभी जनों के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पेंशनरों के प्रति आभार व्यक्त किया ।संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन तहसील अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ रामकुमार वर्मा ने किया ।ज्ञात हो कि इस वर्ष पेंशनर दिवस का आयोजन कोरोनावायरस के चलते प्रांतीय स्तर पर ना होकर तहसील एवं जिला स्तर पर ही मनाया गया ।इस शानदार कार्यक्रम में राम शरण सेन ,बीआर चंदेल, अशोक पंत ,रमेश वर्मा ,प्रकाश जाधव, विष्णु साहू ,बिसौहा वर्मा ,रामाधार साव, श्रीमती मंटोरा यदु ,सुशीला वर्मा आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।बड़ी संख्या में पेंशनर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply