भाटापारा । विधानसभा के सिमगा में सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 दिसंबर को आएंगे। आगमन की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ने भाटापारा विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए बताया कि 27 दिसम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाए।महेश्वरी ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में ब्लाक एवं शहर कांग्रेस द्वारा जल्द बैठक बुलाकर संगठन द्वारा सभी को जवाबदारी दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता केतुमान साहू, पार्षद भुलू कुर्रे, राजेन्द्र वर्मा, नानु सोनी, संजय बघेल, गोपाल शर्मा, अयूब बांठिया,गिरीश परप्यनी, नवीन बखस,हीरा नामदेव,महेंद्र साहू, साजिद खान ,अजय यादव , सुरेश वाधवानी, पवन यदु , विशाल बजाज,अंकुश भाटिया, मुकेश यदु, चिट्ठी जांगड़े, बल्लू मंडल ,राजेन्द्र गहरे, मंत् राम रात्रे, गिरिराज चावड़ा आदि सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री 27 को सिमगा आएंगे, सतनामी समाज के कार्यक्रम में शरीक होंगे
