मोतीलाल वोरा का जन्मदिन सादगी से मना

भाटापारा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 वा जन्मदिन कांग्रेस जनों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुनील महेश्वरी ने कहा कि वोरा ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को अपने जीवन का 60 साल दिया। राजनीति को काजल की कोठरी बोला जाता है लेकिन वोरा ने बेदाग राजनीतिक जीवन व्यतीत कर इसे गलत साबित किया है।पूरा कांग्रेस परिवार उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करते है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता केतुमान साहू, पार्षद भुलू कुर्रे, राजेन्द्र वर्मा, नानु सोनी, संजय बघेल, गोपाल शर्मा, अयूब बांठिया,गिरीश परप्यनी, नवीन बखस,हीरा नामदेव,महेंद्र साहू, साजिद खान ,अजय यादव , सुरेश वाधवानी, पवन यदु , विशाल बजाज,अंकुश भाटिया, मुकेश यदु, चिट्ठी जांगड़े, बल्लू मंडल ,राजेन्द्र गहरे, मंत् राम रात्रे, गिरिराज चावड़ा आदि सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply