भाटापारा । विकासखंड के ग्राम मेकरी में पटेल समाज के नव निर्मित सामुदायिक भवन,रंगमंच एवं खाद गोदाम लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भागमती शंकर दयाल ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सियाराम चक्रधारी, राजेश पटेल,फिरतू राम निषाद, हीराराम पटेल,अरुण निषाद,रघुनाथ पटेल ,कल्याण पटेल, चंद्र प्रकास साहू, आरती विजय ध्रुव सरपंच, सचिव हरि ध्रुव एवं समाज के प्रमुख एवं ग्राम के प्रमुख लोग सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा देवी शाकम्भरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि द्वारा फिता काटकर नवनिर्मित सामुदायिक भवन,रंगमंच, एवं खाद गोदाम का लोकार्पण किया गया। ग्राम वशियो द्वारा सम्मानिय अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवशर पर विधायक शर्मा ने सभी ग्रामवाशियो को संबोधित करते हुए सामुदायिक भवन,रंगमंच, और खाद गोदाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्राम मेकरी में हर संभव विकास कार्य करवाये जा रहे है ग्राम वाशियो के मांग अनुरूप यहाँ विकास कार्य किये जा रहे है,पिछले पाँच वर्षों में जो विकास के कार्य ग्राम मेकरी व आस पास के क्षेत्र में हुए है वह इस से पूर्व कभी नही हुए थे..शिक्षा, चिकित्सा, पानी,सड़क,बिजली हर स्तर में कार्य करवाये गए है जिसका लाभ क्षेत्र के लोगो को मिल रहा है।
