भाटापारा/ ग्राम खपरी आर में आयोजित मड़ाई मेला कार्यक्रम में उपस्तिथ जन समुदाय को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया लोगो के सम्मान और विकास के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर अपनी 36 घोषणाओं में से 24 घोषणाओं को पूरा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री है, आज हमारे प्रदेश के किसान,मजदूर,महिलाएँ, युवक और युवतियाँ सभी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर रहे है।
भूपेश सरकार की सभी योजनाओ की विस्तार पूर्वक जानकारी देते यादव बंधुओ की मांग पर अपनी चिरपरिचित शैली में दोहा सुनाकर सभी ग्रामीणों को मन्र्तमुग्घ कर छत्तीसगढ़ियों से अपनी संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने की अपील की।आगे सुशील शर्मा ने कहा कि इस कोरोना महामारी के चलते भी भूपेश बघेल ने सभी किसानों का धान 2500 रुपिया समर्थन मूल्य में खरीद रही है,करोड़ो रुपिया का गौबर भी 2 रुपिया प्रति किलो में,और गौबर से बनने वाली वर्मी कम्पोज खाद को अब 10 रुपिया प्रति किलो में खरीदने का कार्य कर रही है, सभी गरीबो को 1 रुपिया में और सामान्य को 10 रुपिया किलो में चाँवल दे रही है,हमारी सरकार छत्तीसगढ़ियों की हितैषी सरकार है क्योंकि किसान का बेटा और छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है इसी कारण यह संभव हो पा रहा है।सभा को पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु ने संबोधित करते कहा कि जब किसान अपने धान को खलिहान से निकाल कर अपने घर लाता है तब खुशी मनाने सभी किसान भाइयों के सहयोग से मड़ाई मेला का आयोजन कर राउत नाचा कराया जाता है इस पारंपरिक राउत नाचा को राज्य सरकार बहुत महत्व दे रही है और जगह जगह अपने खर्चे पर राउत नाचा का आयोजन कर रही है,सभी आगे आकर हमारी कांग्रेस पार्टी और सरकार का साथ देवे।सभा को पुहुप राम यदु,सचिन शर्मा ने संबोधित किया संचालन राजेश यदु ने किया,कार्यक्रम में राजेंद्र गोस्वामी,शत्रुहन यदु,सुखराम यादव,कालाराम,संतु गोयल,भगबली,विजय साहू,प्रमोद साहू,भारत यदु सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।
