नई दिल्ली / प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा से उनके दिल्ली स्थित 7 एवेन्यू रोड स्थित निवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान ताम्रध्वज साहू ने वोरा की कुशल-क्षेम पूछने के बाद राज्य की विकास योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश की राजनीति के साथ ही दुर्ग शहर के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को पिछले माह कोरोना संक्रमण हुआ था जिसके बाद वोरा पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले दिनों दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोरा से मुलाकात की थी और स्वास्थ्य का हाल जानने के साथ ही उनसे राष्ट्रीय व प्रादेशिक राजनीति पर चर्चा की थी। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी आज दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता से मुलाकात की। गृहमंत्री रविवार को दिल्ली रवाना हुए थे जबकि दुर्ग के विधायक अरुण वोरा आज दिल्ली पहुंचे हैं।
पूर्व मु्ख्यमंत्री वोरा से मिलने पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री साहू
