
दुर्ग। राज्य सरकार ने नगर पालिक निगम रिसाली के एल्डरमेन के एक रिक्त पद पर श्रीमती कीर्तिलता वर्मा बी-ब्लाॅक, (डहलिया) तालपुरी भिलाई निवासी की नियुक्ति कर दी हैं।इस संबंध में कल रात सूची जारी कर दी गई हैं। इसके अलावा उतई नगर पंचायत में भी 3 एल्डरमेन की नियुक्ति की गई है। इनमें खुमान सिंह साहू,चंद्रहास वर्मा और प्रेमनारायण साहू शामिल है।
रिसाली निगम में कीर्तिलता की नियुक्ति की खबर मिलते ही तालपुरी रहवासियों में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया एवं श्रीमती वर्मा के निज निवास पर वार्डवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी हैं। गौरतलब है कि कीर्तिलता वर्मा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष तौर से महिलाओं के साथ जुडी हुई हैं। जिससे महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक हैं। वे तालपुरी कॉलोनी के विभिन्न मुद्दों पर मुखरता से वक्तव्य रखने के लिए भी जानी जाती हैं। श्रीमति कीर्तिलता वर्मा पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मदन लाल कश्यप की ज्येष्ठ सुपुत्री हैं एवं वर्तमान पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप की भतीजी हैं। कीर्तिलता वर्मा के एल्डरमेन घोषित होने की सूचना के पश्चात पैतृक गृहग्राम अखरा पाटन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखा चलाकर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रमुख रुप से विक्की कश्यप, अमन कश्यप, रिंकू कश्यप,विज्जी, मोनू, सोनू, अरविंद कश्यप, राजेन्द्र यादव, कृष्णा कश्यप, कुलदीप यादव, संदीप यादव, एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
अखरा (पाटन) की बेटी रिसाली नगर निगम की एल्डरमेन बनीं, पाटन सहित निवास तालपुरी में जश्न का माहौल
