भाटापारा। भाजपा निपनिया मंडल की बैठक भाटापारा विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की उपस्थित में सम्पन्न हुई। बैठक में बैठक प्रभारी भाजपा ज़िला मंत्री महाबल बघेल भी उपस्थित थे।
बैठक में कार्यकर्ताओं की होने वाली दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई । किसानों व कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी में आने वाली समस्याओं से विधायक को अवगत कराया तथा गाँव के बुजुर्गों ने चिंता प्रकट करते हुए बताया गाँव के छोटे छोटे लडके भी शराब पीने लग गये हैं जिससे बडे छोटे व रिश्ते की मर्यादा तो भंग हो रही है साथ में गाँव का माहौल भी बिगड़ रहा है।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि – प्रदेश की भूपेश सरकार ने केवल किसानों छलने का काम किया है, समर्थन मूल्य में छल व धान खरीदी में छल अब किसानों के रकबे में कटौती कर किसानों को दो एकड , पाँच एकड और दस एकड के स्तर में बाँट रही है।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में किसानों को और भी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, विकास का कार्य ठप्प पड गया है और सरकार दो साल में ही 21 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है , दो साल में एक भी स्कूलों का उन्नयन नही हुआ है। वो तो केन्द्र की मोदी सरकार के कारण मनरेगा जैसे कार्य चल रहें हैं।
बैठक प्रभारी महाबल बघेल ने बैठक के विषय को रखा और कहा कि – भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है तथा पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन में रहे व पार्टी के रीति नीति , पार्टी के सिद्धांत, पार्टी के वैचारिक पृष्ठभूमि आदि की जानकारी प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समय समय पर मिलता रहे इसलिए पूरे देश के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।
बैठक का संचालन शैलेन्द्र महाराज ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष धनीराम साहु ने किया।
बैठक में प्रमुख रुप से मथुरा यादव , हर्ष तिवारी, मालिकराम साहु, डा• यागवेन्द्र, संतोष ध्रुव, लाल जी यदु, ओमप्रकाश ध्रुव, विनीत गुप्ता, जवाहर रजक, नेतराम वर्मा, गोवर्धन निषाद , रामखेलावन निषाद सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
