भाटापारा ।विधायक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर ओवर ब्रिज की दाई तरफ सर्विस मार्ग 400 मीटर में कांक्रीटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है..।
विदित हो कि भाटापारा ओवर ब्रिज के दाएं तरफ सर्विस मार्ग के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने विधायक की मांग पत्र के अनुरुप 50 लाख की राशि स्वीकृति दी है,,कार्य के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग को दिनांक 05/12/2020 को मंत्रालय से आदेश जारी कर कार्य शीघ्र जारी कर पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया है..
उक्त स्वीकृति के लिए विधायक ने लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है।,,
