नई दिल्ली / भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर मैच और टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मैथ्यू वेड (58) और स्टीव स्मिथ (46) की पारियों के दम पर 194 रन बनाए। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज टी नटराजन ने 20 रन देकर दो विकेट झटके। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 195 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से शिखर धवन ने 52, कप्तान विराट कोहली ने 40 जबकि हार्दिक पांड्या ने 42 रनों की जोरदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट झटका।
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने टी-20 में काफी अच्छा खेला, जबकि हमारे दो बेहतरीन खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे. टीम की शानदार उपलब्धि पर मुझे गर्व है. कोहली ने नटराजन, शार्दुल और हार्दिक पांड्?या के खेल की तारीफ भी की.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया
भारत ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है. 20वें ओवर की चौथी गेंद में हार्दिक पांड्?या ने विनिंग छक्का जड़ा. पांड्?या ने 22 बॉल में शानदार 42 रन बनाये जिसमें उन्होंने तीन चौका और दो छक्का जड़ा. सबसे अधिक 52 रन शिखर धवन ने बनाया. कप्तान कोहली ने 24 बॉल में 40 रन बनाया. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये. आज भारत ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेेबाजी का न्यौता दिया, कंगारुओं ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 194 रन बनाये. जिस लक्ष्य को भारत ने दो बॉल शेष रहते पूरा कर लिया और इस मैच के साथ ही टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया.
रोमांचक हुआ मैच, कोहली आउट
16वें ओवर के बाद मैच बहुत ही रोमांचक हो गया. भारत को जीत के लिए 23 बॉेल में 46 रन की जरूरत है. लेकिन भारतीय कप्तान ऐन मौके पर 40 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अब टीम की पूरी उम्मीद श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्?या से जुड़ी है.
धवन के बाद सैमसंग भी आउट
ओपनर शिखर धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की और 52 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उनकी जगह बैटिंग के लिए आये संजू सैमसंग सस्ते में पवेलेियन लौट गये उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाये और उन्हें स्वेीपसन ने आउट किया.
राहुल आउट- भारतीय ओपनर बहुत ही शानदार तरीके से खेल रहे थे, लेकिन उन्हें एंड्रयू टाई ने 30 रन पर आउट कर दिया. राहुल ने दो चौका और एक छक्का जड़ा था.
धवन-राहुल की आकर्षक बल्लेबाजी- भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और शिखर धवन शानदार तरीके से बैटिंग कर रहे हैं. अभी धवन 24 और राहुल 30 रन पर खेल रहे हैं. दोनों ने दो-दो चौके और तीन छ्क्का लगाया है.
पांड्या ने छक्का लगाकर जिताया दूसरा टी-20 मैच
