मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों द्वारा ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे।