भाटापारा के ग्राम पंचायत जरहा में गौठान का भूमिपूजन

भाटापारा । ग्राम पंचायत जरहा गांव में बनने वाले गौठान के लिए भूमि पूजन जिला पंचायत की उपाध्यक्ष सरिता सतनारायण ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई जिला पंचायत की उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की योजना को छत्तीसगढ़ सरकार की ड्रीम योजना बताते हुए कहा कि इसके तहत विभिन्न गांव में गौठान का निर्माण  किया जा रहा है इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सपना है कि गड़बो नवा छत्तीसगढ़ इसके तहत ही गांव का विकास कार्य चल रहा है गांव गरीब और किसानों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं लगातार चल रही है
 जिसके साथ-साथ गांव के  किसान को प्रगतिशील बनाने एवं हमारे गांव की जानवरों की रक्षा के लिए गांव में गौठान का निर्माण किया जा रहा हैं
जिसके चलते हमारे पशुओं की रक्षा होगी एवं हमारे गांव के किसान समृद्ध साली बनेंगे ₹2 किलो में गोबर की खरीदी और उस गोबर से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा जिस के उपयोग से हमारी फैसल की पैदावारी बढ़ेगी और यूरिया मुक्त हमारा फसल तैयार होगा जो कि सेहतमंद रहेगा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर के दौरे पर ग्राम पंचायत जरहागांव के पंच सरपंच जनपद सदस्य एवं गांव वालों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया और गौठान बनने से ग्राम पंचायत जरहागांव के नागरिक गण में काफी उत्साह देखा गया उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य डॉक्टर रामेश्वर वर्मा सरपंच श्रीमती मीना वर्मा सेवादल अध्यक्ष दिलीप साहू सरपंच प्रतिनिधि लकी वर्मा ग्राम पटेल जीवन वर्मा एवं समस्त पंच गण वह ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply