भाटापारा/ क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी सोमवार 23 नवंबर को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा एवं भाटापारा नगर के विभिन्न सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक शिवरतन शर्मा के साथ सम्मिलित होंगे.
जिनमें प्रमुख रूप से सिमगा के ग्राम दुलदुला में दोपहर 2 बजे सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे सिमगा के शंकर मंदिर में सामुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन करेंगे तथा शाम 4:00 बजे भाटापारा में गांधी मंदिर वार्ड के लोगों से मैदान के पीछे सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करेंगे तथा शाम 5:00 बजे हेमू कलानी वार्ड में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे इस दौरान वे नागरिकों को संबोधित भी करेंगे. विधायक शिवरतन शर्मा ने सिमगा एवं भाटापारा के नागरिकों से उक्त समारोह में शामिल होने की अपील की है.
